Header Ads

Natural Ways to Remove eyeglass Scars।चश्में के निशान मिटाने के नैचुरल तरीके

Natural Ways to Remove eyeglass Scars।चश्में के निशान मिटाने के नैचुरल तरीके

दृष्टिदोष के कारण या सूर्य की तेज रोशन से बचाव के लिए हम चश्मा पहनते हैं। चश्मे का वजन नाक पर आंखों के नीचे निशान बनाता है। इन निशानों को दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लें इनकी मदद
Dark circles


एलोवेराः


 त्वचा का कूलिंग एजेंट है एलोवेरा। चश्मे से नाक पर बने मार्क्स को मिटाने के लिए एलोवेरा की ताजा पत्तियों को इस निशान पर लगाएं। इसे सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

आलू:


 उबले आलू का पेस्ट बनाएं और मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। इस पेस्ट को नियमित लगाएं। मार्क्स मिट जाएंगे।

ककड़ी: 


ककड़ी को सही आकार में काटें और मार्क्स पर उसकी स्लाइस रखें। ऐसा करते समय आंखों में ठंडक महसूस

करें तो अपनी आंखों के आसपास ककड़ी की स्लाइस हल्के से रगड़ें।

 नीबू: 


पानी के साथ नीबू का घोल बनाएं। इसे रूई से डार्क स्पॉट्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद मुंह धो लें।

गुलाब जल:


 अपनी आंखों के चारों तरफ रूई से गुलाब जल लगाएं। सूखने के बाद ठंड पानी से धो लें।

शहदः


 दूध व ओट्स में शहद मिलाएं और इस मिक्स को डार्क एरिया पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.